खुदा नहीं है। नास्तिक तर्क
दुनिया टाइम




मुझे एक बात समझ नहीं आती लोग कैसे मान लेते है की इस दुनिया को बनाने वाला सच में कोई खुदा हैं .

क्या आप किसी का रेप होते हुए देख सकते हो ? तो खुदा कैसे किसी का रेप होते हुए मज़े से देखता रहता है ?

हमसे तो कहा जाता हैं की जो जैसा करता है उसका अगला जन्म वैसा ही होता है, तो सबसे पहले खुदा ने सबको अच्छा बनाया फिर उन्होंने पाप किया तो फिर उनका अगला जन्म जानवर के रूप में हुआ तो सबसे पहले इंसान ही आएं फिर उन्होंने पाप किया तो उनको जानवर बनाया गया और ऐसे जानवर भी वजूद में आगाए,   लेकिन इवोल्यूशन थिअरी तो कहती है इंसान को आए हुए तो जायदा से 4 लाख साल ही हुए हैं,

अगर जानवर भी पहले थे तो फिर खुदा ने जानवर को ज़िंदा रहने के लिए दूसरे जानवर को मार के खाने का सिस्टम क्यों बनाया सांप को क्यों ज़हर दिया जिससे बाकी जानवर तड़पा तड़पा के मारता हैं कॉवा भी चिड़िया के अंडे या उनके बच्चे को खा जाता है .

अगर सच मै कोई ईश्वर खुदा है तो यह दुनिया को ऐसा और इतना दर्दनाक क्यों बनाया है ?

इसलिए यह सब देख कर मुझे नहीं लगता कि कोई खुदा है, यह सब ऐसे ही बिना किसी के कंट्रोल के चल रहा है तभी यह दुनिया इतनी दर्दनाक है ।।


लोग कहते है कि खुदा नहीं है इसका सबूत दो तो हम आपकी यह इच्छा भी पूरी कर देते है यह रहा खुदा के ना होने का सबूत -

खुदा ने यह दुनिया मै शेर को क्यू बनाया जो हिरण के बच्चो को पैदा होते ही खा जाता है, खुदा ने बच्चा पैदा करने का सिस्टम ऐसा क्यूं बनाया जिससे फीमेल को पीड़ा हो,
कुछ लोग इसके जवाब में कहते है कि धरती पर बलैंस बनने के लिए ऐसा सिस्टम बनाया, तो यह भी खुदा की ही गलती है जो ऐसा सिस्टम बनाया जिसको बलेंस करने के लिए शेर को बनाया ताकि वो हिरण के बच्चो को खाए, ऐसा दर्दनाक सिस्टम क्यू बनाया ?